Saturday , 18 July 2026
Home हेल्थ Agra News: Doctors told in the camp about prevention of skin related problems and correct use of sunscreen
हेल्थ

Agra News: Doctors told in the camp about prevention of skin related problems and correct use of sunscreen

474

आगरालीक्स…आगरा में धूप से लोगों की स्किन हो रही खराब. कैंप में डॉक्टर्स ने बताए त्वचा संबंधी ​समस्याओं से बचाव और सनस्क्रीन के सही उपयोग के बारे में

तपती गर्मी और तेज धूप के मौसम में त्वचा की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। इसी उद्देश्य को लेकर रेनबो वेलनेस की ओर से बुधवार को उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में एक विशेष सनस्क्रीन प्रोटेक्शन कैंप लगाया गया। कैंप में आए 75 लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाव और सनस्क्रीन के सही उपयोग को लेकर विशेषज्ञों ने जागरूक किया।

रेनबो वेलनेस की एमडी व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने बताया कि विशेष रूप से बच्चों की त्वचा तेज धूप और यूवी किरणों के प्रति बेहद संवेदनशील होती है। बचपन में होने वाला गंभीर सनबर्न भविष्य में स्किन कैंसर का खतरा दोगुना कर सकता है। डॉ. निहारिका ने सलाह दी कि बच्चों के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम, एसपीएफ 30 या अधिक वाला सनस्क्रीन उपयोग करें, जिसे धूप में निकलने से 15-30 मिनट पहले लगाया जाए और हर दो घंटे में दोबारा लगाया जाए। साथ ही छह महीने से छोटे शिशुओं को सीधी धूप से बचाना चाहिए और त्वचा को कपड़ों से ढककर रखना चाहिए।

वयस्कों के लिए भी सनस्क्रीन है जरूरी
डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, एमडी उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल, ने बताया कि तेज गर्मी और लगातार धूप के संपर्क में आने से त्वचा झुलस सकती है और स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन डी के अवशोषण पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।

सही सनस्क्रीन का चयन है जरूरी
रेनबो आईवीएफ की एमडी व बांझपन विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि बाजार में मिलने वाले सभी सनस्क्रीन प्रभावी नहीं होते। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन ही वास्तविक सुरक्षा देते हैं। गर्मियों में दिन में दो से तीन बार इसका उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रवि अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. शिवालिका शर्मा समेत अस्पताल के कई चिकित्सक और स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Workshop on ‘Alarming Trend of Mortality on Indian Roads’ held at SNMC, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इन 4E फार्मूले को अपनाते हैं तो एक्सीडेंट से बच...

हेल्थ

Agra News: Agra Plastic Surgeons Society celebrated ‘World Plastic Surgery Day’…#agranews

आगरालीक्स…प्लास्टिक सर्जरी केवल कॉस्मेटिक सर्जरी तक ही सीमित नहीं. गंभीर विकृतियों और...

हेल्थ

Agra News: SN Medical College’s ’24-hour Central Lab’ in Agra receives NABL certification…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की ’24 घंटे सेंट्रल लैब’ को मिला...

हेल्थ

Agra Health News: Treatment for fibroids and endometriosis—via medication, surgery, or robotics…#agra

आगरालीक्स…बदलती लाइफस्टाइल से युवाओं में बढ़ रही रसौली व एंडोमेट्रियोसिस की समस्या..एओजीएस...

error: Content is protected !!