Saturday , 18 July 2026
Home आगरा Agra News: There will be daily monitoring of classes in the yoga center operating in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: There will be daily monitoring of classes in the yoga center operating in Agra…#agranews

354

आगरालीक्स…आगरा में संचालित योगा सेंटर में होगी क्लासेस की डेली मॉनीटरिंग. सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में लगेंगे हर्बल गार्डन, रोगियों को मिलेगी जानकारी

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अन्तर्गत जिला आयुष समिति की बैठक कैम्प कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि जनपद में 26 आयुर्वेदिक तथा एक यूनानी चिकित्सालय संचालित है, उन्होंने बताया कि यूनानी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में माह अप्रैल में लगभग 21 हजार रोगियों को उपचार की सेवा दी गई है, उन्होंने यह भी बताया कि आयुषमान आरोग्य मन्दिर के अन्तर्गत माह अप्रैल में 9284 तथा योगावेलनेस सेन्टर में 1756 को लाभान्वित किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गये कि सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में हर्बल गार्डन विकसित किया जाए तथा गार्डन में लगाये गये पौधों व उनके लाभ के साथ साथ किन रोगों में उपयोग किये जाने हैं, इसकी जानकारी आने वाले रोगियों को दी जाए, जिससे वह इनका उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि योगा सेन्टर में संचालित योगा क्लासों की डेली मॉनीटरिंग की जाए तथा योगा सेंटर का निरीक्षण भी किया जाए, जिससे उसकी क्रियाशीलता का ऑकलन किया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा आगामी 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के आयोजन को लेकर निर्देश दिए कि आयोजन के सम्बन्ध में समस्त आवश्यक कार्यवाहियां पूर्ण करते हुए सम्बन्धित संस्थानों से भी समन्वय स्थापित कर वृहद एवं भव्य अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन कराना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा जनपद के ग्राम जरौली सकुल, ग्राम बडागांव मद्यपुर, बागबीधा को आयुष ग्राम के रूप में चिन्हित किया गया है, जिनमें कुपोषित बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को आयुर्वेदिक पद्धति से चिकित्सीय सुविधा प्रदान किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं, उक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गये कि कुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की सूचना आयुष विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि किशोरियों से सम्बन्धित सूचना आयुष विभाग को उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 एम0एस0 आलम, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार कुलश्रेष्ठ, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश कुमार मौर्या, एस0एम0ओ0 जिला चिकित्सालय जितेन्द्र पाठक सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 18th July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The number of passengers traveling from Kheria Airport to Bengaluru and Mumbai has increased…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर बेंगुलरु फ्लाइट में यात्रियों की संख्या इतनी...

आगरा

Agra: Counterfeit jeans, T-shirts, and shirts from branded companies were being sold inside a showroom in Agra

आगरालीक्स…आगरा में शोरूम के अंदर ब्रांडेड कपनियों के बेचे जा रहे थे...

आगरा

Agra Crime News: Attempted cyber fraud of ₹40,000 against a teacher in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शिक्षक से 40 हजार की साइबर ठगी की कोशिश. बीएसए...

error: Content is protected !!