Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Idgah station will be developed as a central station. These 12 new trains will have stoppages…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Idgah station will be developed as a central station. These 12 new trains will have stoppages…#agranews

371

आगरालीक्स…आगरा के ईदगाह स्टेशन सेंट्रल स्टेशन के रूप में होगा डवलप. इन 12 नई ट्रेनों का होगा स्टॉपेज, इसमें कई एक्सप्रेस भी शामिल. एसआईजी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

अमृत भारत योजना के तहत आगरा के ईदगाह स्टेशन का पुर्नलोकार्पण किया गया. पीएम मोदी ने इसका लोकार्पण किया. ऐसे में अब स्टेशन पर 12 नई गाड़ियों का स्टॉपेज जुलाई माह में ईदगाह स्टेशन पर किया जाएगा. इसका मुख्य कारण आगरा फोर्ट पर भार को करना है और ईदगाह रेलवे स्टेशन का विस्तार. जिन ट्रेनों का स्टापेज यहां होगा उनमें जोधपुर हावड़ा, हावाड़ा बीकानेर, पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस, मुजफ्फरनगर साबरमती ट्रेनें हैं. रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक 20 ट्रेनों का ठहराव ईदगाह पर हो रहा है और जल्द ही इन 12 ट्रेनों का ठहराव जुलाई के अंतिम सप्ताह में या अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ईदगाह स्टेशन को सेंट्रल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाना है.

ईदगाह स्टेशन मौजूदा ठहराव आगरा फोर्ट स्टेशन पर स्थान्तरित ठहराव ईदगाह स्टेशन पर
यात्री समय सरणी यात्री समय सरणी
1 12307 हावड़ा जं.-जोधपुर 1,3,4,7 1920-1930 1930-1940 30.07.25
2 22307 हावड़ा जं.-बीकानेर जं. 2,5,6 1920-1930 1930-1940 31.07.25
3 15269 मुजफ्फरपुर जं.-साबरमती जं. 5 1620-1625 1645-1650 31.07.25
4 12946 बनारस जं. –वेरावल जं. 3 1710-1720 1720-1730 06.08.25
5 12395 राजेंद्र नगर टर्मिनल - अजमेर जं. 4 0725-0730 0735-0740 30.07.25
6 22970 बनारस जं.-ओखा 7 0725-0730 0735-0740 02.08.25
7 12948 पटना जं.-अहमदाबाद 4,6 1230-1235 1240-1245 30.07.25
8 12942 आसनसोल -भावनगर टर्मिनस 5 1230-1235 1240-1245 31.07.25
9 15636 गुवाहाटी -ओखा 2 2335-2340 2340-2345 04.08.25
10 15668 कामख्या जं. -गांधीधाम जं. 4 2335-2340 2340-2345 30.07.25
11 12938 हावड़ा जं.-गांधीधाम जं. 2 1800-1810 1810-1820 04.08.25
12 12315 कोलकाता -उदयपुर 5 0955-1000 1005-1010 31.07.25

डाउन दिशा दिनांक से प्रभावी
क्र.सं ट्रेन संख्या . से - तक दिन,
ईदगाह स्टेशन मौजूदा ठहराव आगरा फोर्ट स्टेशन पर स्थान्तरित ठहराव ईदगाह स्टेशन पर
यात्री समय सरणी यात्री समय सरणी
1 12308 जोधपुर -हावड़ा जं. 2,3,5,6 0830-0840 0825-0835 31.07.25
2 22308 बीकानेर जं.-हावड़ा जं. 1,4,7 0830-0840 0825-0835 30.07.25
3 15270 साबरमती जं.-मुजफ्फरपुर जं. 7 0940-0945 0930-0935 02.08.25
4 12945 वेरावल जं. - बनारस जं. 2 0445-0450 0430-0435 04.08.25
5 12396 अजमेर जं.-राजेंद्र नगर टर्मिनल 5 0905-0910 0835-0845 01.08.25
6 12947 अहमदाबाद -पटना जं. 2,4 1220-1230 1240-1250 30.07.25
7 15635 ओखा -गुवाहाटी 6 1220-1230 1240-1250 01.08.25
8 15667 गांधीधाम जं. -कामख्या जं. 7 1220-1230 1240-1250 02.08.25
9 12937 गांधीधाम जं. -हावड़ा जं. 7 1520-1530 1450-1500 02.08.25
10 12941 भावनगर टर्मिनस -आसनसोल 3 1520-1530 1450-1500 05.08.25
11 22969 ओखा -बनारस जं. 5 1520-1530 1450-1500 31.07.25
12 12316 उदयपुर -कोलकाता 1 1520-1530 1450-1500 04.08.25

एसआईजी की टीम ने ईदगाह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
ईदगाह रेलवे स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम के द्वारा स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक निरीक्षण किया. जिसमें नवनिर्मित बिल्डिंग,खानपान सेवा,पेय जल,यात्रियों के बैठने की सुविधा, स्टेशन साफ सफाई का गहन निरीक्षण किया गया. यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया व स्टेशन की साफ़-सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने हेतु विशेष जोर दिया गया. गौरतलब है कि हर तीन माह में एसआईजी टीम द्वारा स्टेशन का निरीक्षण किया जाता है. स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरत है उसे दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते है. जिससे यात्रियों की सुविधायों में बढ़ोत्तरी की जा सके तथा उन्हें कम से कम असुविधायों का सामना करना पड़े.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!