आगरालीक्स …Agra News: आगरा में हावर्ड पार्क प्लाजा से शिल्पग्राम तक सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई से लोगों को परेशानी होगी, दो जून से खुदाई के लिए अनुमति दे दी गई है।
आगरा में नमामि गंगे योजना के तहत धांधुपुरा 100 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक सीवर लाइन सीवर लाइन बिछाई जानी है। हावर्ड पार्क प्लाजा से शिल्पग्राम तक 300 300 मीटर के टुकड़ों में खुदाई की जाएगी। फतेहाबाद रोड पर खुदाई के लिए रात 11 से शाम पांच बजे तक खुदाई करने की अनुमति दी गई है।
रात में होगी खुदाई
फतेहाबाद रोड पर रात 11 से सुबह पांच बजे तक खुदाई करने की अनुमति दी गई है जिससे यातायात में कोई समस्या ना आए। फतेहाबाद रोड पर होटल और रेस्टोरेंट में लोग रात में जाते हैं इसलिए समस्या हो सकती है। हालांकि, यातायात संचालन के लिए जल निगम को इंतजाम करना होगा।
1.50 किलोमीटर में होगी खुदाई
फतेहाबाद रोड पर 1.50 किलोमीटर में खुदाई की जाएगी। हावर्ड पार्क प्लाजा से अग्रसेन चौक तक 300 मीटर में पहले चरण में सीवर लाइन डाली जाएगी। दूसरे चरण में अग्रसेन चौक से मेट्रो स्टेशन तक 300 मीटर और मेट्रो स्टेशन से आईटीसी होटल तक 300 मीटर इसके बाद शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन से शिल्पग्राम तक खुदाई होगी। चौथे चरण में शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन से शिल्पग्राम, पांचवें चरण में शिल्पग्राम से बसई मोड़ तक खुदाई की जाएगी।