आगरालीक्स…आगरा पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़. सीएम योगी ने किया स्वागत…उपराष्ट्रपति की पत्नी भी मौजूद, जीआईसी के लिए रवाना
जीआईसी ग्राउंड में आयोजित राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम को लेकर वीवीआईपी का जीआईसी ग्राउंड में पहुंचना शुरू हो गया है. दोपहर डेढ़ बजे सीएम योगी राजकीय विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे और यहां पर ठहरे. इसके कुछ देर बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे. यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. इसके बाद काफिला जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गया.ढ़ाई घंटे रहेंगे उपराष्ट्रपति और तीन घंटे रहेंगे सीएम योगी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगरा में लगभग ढाई घंटे रहेंगे और सीएम योगी तीन घंटे. सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर लखनऊ से खेरिया हवाई अडडे पर पहुंचेंगे और यहीं उपराष्ट्रपति के आने तक रहेंगे. उपराष्ट्रपति दोपहर लगभग 1 बजकर 40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट उतरेंगे, यहां सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे दोनों जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हेंगे. उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और महाराष्ट्र के विधान परिषद के चेयरमैन प्रो. राम शिंदे भी आएंगे. दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक यहां रहेंगे. इसके बाद खेरिया एयरपोर्ट पर सभी रवाना हो जाएंगे. दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां सीएम योगी उपराष्टपति को विदा करेंगे. 4 बजे उपराष्ट्रपति का प्लेन दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. इसके 15 मिनट बाद सीएम योगी भी लखनऊ के लिए राजकीय विमान से प्रस्थान करेंगे.