आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में युवती की हत्या कर सड़क किनारे शव फेंकने पर पति सहित तीन अरेस्ट। पति के ही चचेरे भाई से प्यार करती थी युवती, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा। (Agra News: 29 year old dead body found in Agra, Husband & two other arrested#Agra )
आगरा के खेरागढ़ के गांव भोपुर में 29 साल की सुनीता का शव मिला था, सुनीता मूल रूप से धौलपुर के बसई नवाब की रहने वाली थी। सुनीता तीन बहन हैं और तीनों बहनों की साल 2010 में खेरागढ़ के बसई नवाब गांव में शादी हुई थी। सुनीता का पति पवन मारपीट करता था। सुनीता अपने पति पवन के चचेरे भाई विष्णु से प्यार करने लगी थी और उससे शादी करना चाहती थी। इसके बारे में सुनीता के पति पवन को पता चल गया था उसने सुनीता के पिता कोमल सिंह को बताया था। कोमल सिंह की इससे बदनामी हो रही थी।
कमरे में बंद कर पीट पीट कर की हत्या
जांच में सामने आया है कि सुनीता की बहन पूजा 29 मई को ससुराल खेरागढ़ से सुनीता को लेकर मायके धौलपुर गई थी वहां सुनीता को छोड़कर आ गई। 31 मई को सुनीता का पति पवन और देवर जल सिंह भी धौलपुर पहुंच गया। उसके साथ मारपीट की, सुनीता बचने के लिए कमरे में बंद हो गई तो खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और पिता कोमल सिंह, पति पवन और देवर जल सिंह ने मिलकर पीट पीट कर सुनीता की हत्या कर दी। शव को बाइक से लेकर खेरागढ़ आए और भोपुर के पास फेंक कर चले गए।
विष्णु को फोन कर कहा था कि ये मेरी हत्या कर देंगे बचा लो
30 मई की रात को सुनीता ने पवन के चचेरे भाई विष्णु को फोन कर कहा था कि ये सभी हत्या कर देंगे। इसके बाद पवन ने दोबारा फोन किया तो स्विच आफ हो गया। इस मामले में धौलपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।