आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी में बोले सीएम योगी—लोकमाता हम सबकी प्रेरणा. आगरा में भी लोकमाता के नाम समर्पित कुछ बड़ा काम होगा. भारत आज पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादियों को मार रहा है.
आगरा में आज रविवार को को जीआईसी मैदान में अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देश और प्रदेश के कई वीवीआईपी पहुंच चुके हैं. सभी अतिथियों का यहां भव्य स्वागत किया गया. सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उतर प्रेश में एक लोग थे जो बड़े बड़े माफिया पालते थे. कानून व्यवस्था के लिए संकट खड़ा करते थे. तमाम लोगों की सुरक्षा में सेंध लगवाते थे लेकिन आज डबल इंजन की सरकार में माफियाओं का हाल बुरा है.सीएम योगी ने अपना संबोधन सभी अतिथियों व आयोजकों का स्वागत करते हुए किया. सीएम योगी ने कहा कि यह बृजभूमि है. आगरा की इस एतिहासिक धरती पर जिसे भगवान बांकेबिहारी और कृष्ण कन्हैया का सान्ध्यि प्राप्त हुआ था और लगातर निरंतर उनके आशीर्वाद की कृपा पूरे ब्रज में बरसती है. आज इस धरा पर उपराष्ट्रपति का मैं उनका स्वागत करता हूं. सीएम योगी ने कहा कि पाल बघेल समाज से जुड़े उपस्थित सभी भाइयो बहनों आपका हार्दििक स्वागत है. महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने मुगलों द्वारा नष्ट किए गए मंदिरों की दोबारा स्थापना की. ये समारोह लोकमाता की 300वीं जयंती का है. लोकमाता ने महिला सशक्तिकरण, किसान, युवाओं, हस्तशिल्पियों, सुरक्षा और भारत की विरासत को बचाने के लिए जो काम किया, उसे भूला नहीं जा सकता. उन्होंने इसके लिए राजकोष से पैसा नहीं खर्चा किया. सीएम योगी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण, केदारपुरी और बदरीपुरी का पुनरोद्धार लोकमाता की प्रेरणा की कड़ी है.
सीएम योगी ने कहा कि अपने राष्ट्र नायकों के प्रति हमारा उत्तर दायित्व क्या बनता है, उस समारोह उस उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए क्या कुछ करना चाहिए, उसका एक उदाहरण है यह समारोह. लोकमाता के द्वारा वे महारानी एक माधवा साम्राज्य की थी जिसका क्षेत्रफल मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ अंचलों में था. लेकिन माधवा साम्राज्य के बाहर उन्होंने भारत की विरासत के लिए भारत की सांस्कृति विरासत की वासतवित पहचान करने के लिए मुगलकालखंड में भारत की असिमता और आस्था के प्रति जिन पवित्र मंदिरों को विदेशी आक्रांताओं को नष्ट कर दिया था उनकी पुर्नस्थापना का कार्य आज से ढाई सौ वर्ष पहले उन्होंने किया था. आज उनकी कृतज्ञता का दिन है. जब भी समाज अपने नायकों व नायिकाओं से प्रेरणा प्राप्त करता है तो कोई बाधा नहीं आ सकती.
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर एक लोग थे जो बड़े बड़े माफियाओं को पालते थे, आज उन माफियाओं का हाल सबसे ज्यादा खराब है. लोकमाता के नाम पर बने डिग्री कॉलेज का नाम बदल दिया जाता था लेकिन आज डबल इंजन सरकार औरैया के मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता के नाम पर करती है. आगरा में भी लोकमाता के नाम पर बड़ा कुछ होगा.आज प्रदेश सरकार औरैया के मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता के नाम पर करती है. आगरा में भी लोकमाता के नाम समर्पित कुछ बड़ा काम होगा. उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद को खत्म् करने के लिए भारत पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारता है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के बहादुर जवानों ने पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया. ये सब महारानी की प्रेरणा है. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम के साथ की गई. इसमें सभी अतिथियों ने पौधे रोपे. जीआईसी ग्राउंड में इस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. वही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी आयोजन स्थल पर जायजा ले रहे हैं. वहीं वीआईपी मूवमेंट के चलते आज पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.