आगरालीक्स…आगरा के शाहजहां गार्डन में होगा संस्कृति वन का निर्माण. काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या श्रीराम मंदिर सहित दो दर्जन से अधिक मंदिर व स्मारकों के मॉडल बनाए जाएंगे…जानिए इस संस्कृति वन के बारे में
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से ताजमहल के पास स्थित शाहजहां गार्डन में संस्कृति वन को विकसित किया जाएगा. इस संस्कृति वन में विविधता में एकता वाली भारतीय संस्कृति के दर्शन होंगे. करीब 20 करोड़ की लागत से बनने वाले संस्कृति वन में अयोध्या के श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, स्वर्ण मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर सहित 20 से अधिकप्रमुा मंदिरों व स्मारकों के मॉडल बनाए जाएंगे. इससे ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को नया आकर्षण स्थल मिलेगा. एडीए कर रहा विकसितएडीए की ओर से इस संस्कृति वन के निर्माण की योजना बनाई गई थी. इसका प्रस्ताव तैयार कर उद्यान विभाग को भेजा गया था लेकिन स्थानीय स्तर पर बात नहीं बनी जिस पर उद्यान विभाग के लखनऊ मुख्यालय को यह प्रस्ताव प्रषित किया गया. दोनों विभागों के मध्य एमओयू होने के बाद संस्कृति वन के काम को आगे बढ़ाया गया है. अधिशासी अभियंता के अनुसार संस्कृति वन का काम एसआरए देख रह है. पाथवे के किनारे मंदिरों व स्मारकों के मॉडल बनाने का सर्वे करने के साथ लेआउट प्लान बनाया जा रहा है.