आगरालीक्स… Agra News: जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट घोषित, राचित गुप्ता की पहली रैंक आई है, महिला वर्ग में देवदत्ता माझी ने टॉप किया है। आगरा के टॉपर्स। ( Agra News: Rachit Gupta top in JEE Advanced 2025#Agra )
जेईई एडवांस्ड 2025 का सोमवार सुबह रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इसमें आईआईटी जोन दिल्ली के राचित गुप्ता की 332 अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक पहली प्राप्त की है। टॉप 15 में सभी छात्र हैं कोई छात्रा नहीं हैं। जेईई एडवांस्ड में 180422 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से 54378 अभ्यर्थी ने बाजी मारी है, इसमें भी 9404 महिलाएं हैं।
महिला वर्ग में देवदत्ता माझी ने मारी बाजी
महिला वर्ग में देवदत्ता माझी, आईआईटी खड़गपुर ने टॉप किया है, उनकी आल इंडिया रैंक 16 है।