Monday , 21 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Three smugglers arrested with 494 kg ganja in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: Three smugglers arrested with 494 kg ganja in Agra…#agranews

486

आगरालीक्स…आगरा में तस्करी का बड़ा पर्दाफाश. 3 हजार किलो का गांजा खरीदकर आगरा—मथुरा में 10 से 15 हजार किलो में बेचा जा रहा था. पुलिस ने तीन करोड़ रुपये का गांजा पकड़ा, तीन तस्कर भी किए अरेस्ट

आगरा पुलिस ने गांजा तस्करी का बड़ा पर्दाफाश किया है. उड़ीसा से ट्रक द्वारा 494 किलो गांजा आगरा और आसपास के जिलों व राज्यों में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था. यह गांजा चालक की सीट के नीचे छुपा हुआ था. पुलिस ने थाना सिकंदरा के हीरालाल की प्याऊ से ट्रक को पकड़ा है और गांजा बरामद किया है. इस बरामद गांजे की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है.

सर्विलासं, एसओजी और थाना पुलिस ने पकड़ा
पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ गांजा की विभिन्न राज्यों में तस्करी एवं खरीद फरोख्त करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया गया है. एसओसी सर्विलांस और थाना सिकंदरा पुलिस ने हीरालाल की प्याऊ के पास से एक ट्रक को रोका. ट्रक को चेक किया गया तो चालक की सीट के नीचे से 494 किलो गांजा मिला. पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को अरेस्ट किया है जबकि छह सदस्य अभी भी फरार हैं. पुलिस ने ट्रक, एक कार दो बाइक, सात मोबाइल और आधार कार्ड व पैन कार्ड भी गैंग से बरामद किए हैं.

पुलिस पूछताछ में एक तस्कर मो. अफसार ने बताया कि वह अपने साथी अनिल शर्मा के साथ मिलकर करीब दो वर्ष से गांजा तस्करी का काम कर रहे हैं. उड़ीसा और आंध्रप्रदेश से दिलीप नाम के व्यक्ति से 3 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीद कर लाते हैं और अंजुम व जाकिर निवासी लोनी को 10 से 15 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री कर देता है. अभियुक्त धर्मपाल उर्फ धर्मा ने बताया कि वह अनिल शर्मा निवासी पिनाहट के पास का रहने वाला है और अनिल के कहने पर गांजे को लाने व ले जाने के लिए वाहन एवं लेबर उपलब्ध कराता है. यह गांजा आगरा व मथुरा में बेचने का काम कर रहे हैं.

पकड़े गए तस्करों के नाम
मो. अफसार पुत्र मोहम्मद जरीफ अहमद निवासी मोहल्ला कुरैशियान ग्राम पंचायत सैद नगरी थाना सैदनगली तहसील हसनपुर जिला अमरोहा
धर्मा उर्फ धर्मपाल पुत्र चौब सिंह निवासी खटीक टूला थाना पिनाहट
प्रसन्नजीत मित्र पुत्र रमेश मित्र निवासी बतला स्टेशन रोड थाना बनगांव जिला नार्थ 24 परगना

अब इनकी तलाश में पुलिस
राहुल निवासी बकरावुल थाना पिनाहट
रंनजय पुत्र माता प्रसाद निवासी हीजडा वाली गली थाना पिनाहट
अनिल शर्मा निवासी कस्बा पिनाहट
अंजु निवासी लोनी थाना लोनी गाजियाबाद
जाकिर निवासी लोनी थाना लोनी गाजियाबाद
दिलीप निवासी राजमंदिर आंध्रप्रदेश

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Cloudy Sky forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में सोमवार सुबह मौसम...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 21st September 2026

आगरालीक्स आगरा का 21 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में छह...

बिगलीक्स

UGC Roll Back Agra Update: Traffic on Yamuna Expressway smooth, Agra Police media cell

आगरालीक्स… आगरा में यूजीसी रोलबैक को लेकर प्रदर्शन, पुलिस के अनुसार, यमुना...

बिगलीक्स

Agra News Live: ADA self registration of 142 Plots up to 100 square Meter Area

आगरालीक्स आगरा में बड़ी राहत, 100 वर्ग मीटर से कम के आवासीय...

error: Content is protected !!