आगरालीक्स…आगरा में 60 जगहों पर नगर निगम लगाएगा दो लाख पौधे. इनमें स्कूल और सरकारी संस्थान भी शामिल…
आगरा नगर निगम की ओर से शहर के 60 स्थानों में दो लाख पोधे लगाएजाएंगे. यह पहल विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होगी जो कि एक अभियान के रूप में चलेगा. नगर निगम की सीमा में आने वाले पार्क, स्कूल, फुटपाथ, सरकारी संस्थान और औद्योगिक क्षेत्र में ये पौधे लगाए जाएंगे.अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि यह अभियान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू होजाएगा. लक्ष्य न केवल हरियाली बढ़ाना है बल्कि शहर की जैव विविधता को भी समृद्ध करना है. इसलिए इस बार पौधरोपण में 20प्रतिशत फलदार पौधे लगाए जाएंगे. इसके अलावा पीपल, नीम, शीशम जैसे वृक्ष भी लगाए जाएंगे. नगर निगम की नर्सरी मेंलगभग 30 हजार पौधे तैयार हैं. 50 हजार पौधे वन विभाग से लिए जाएंगे. शेष पौधे नगर निगम स्वयं तैयार करेगा या खरीदेगा.