आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्रों का हुआ कैम्पस प्लेसमेंट. गाजियाबाद की कंपनी एमपीजी एसोसिएट्स ने इंटरव्यू के बाद किया शॉर्ट लिस्टेड. इन छात्रों को मिला आफर लेटर
आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग संकाय में MPG Associates, Ghaziabad कम्पनी कॉलेज में कैम्पस प्लेसमेन्ट का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ० सीके गौतम ने छात्र एवं छात्राओं को प्लेसमेन्ट ड्राइव में अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरित किया। प्राचार्य ने बताया कि अगले माह में कुछ और कम्पनियों का आना प्रस्तावित तथा उन्होनें कहा कि आगामी वर्षों में संकाय ने 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए संकाय की ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल कार्यरत है। MPG Associates, Ghaziabad के इंजी० पंकज कुमार गुप्ता (G.M. Projects) एवं इंजी० हरीश शर्मा ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभिन्न छात्र / छात्राओं का साक्षात्कार लिया । प्रथम चरण में ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार के बाद छात्रों को शार्ट-लिस्टिड किया गया । द्वितीय राउन्ड के पश्चात् सचिन श्रीवास्तव, सूर्यान्श उपाध्याय एवं सुशील कुमार को कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा चयनित कर ऑफर लेटर प्रदान किये गये। इंजी उद्धव द्विवेदी, इजी आनन्द कुमार, इंजी अमित रावत, डा यादवेन्द्र शर्मा, डा अनुज पाराशर, डा आरके शर्मा, इंजी राहुल अंशुमली, इंजी हर्षित आदि का सहयोग रहा। इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेनिंग प्लेसमेंट के डॉ० अनुराग शर्मा ने बताया कि अभी कुछ दिनों पूर्व मैकेनिकल कवभाग के छात्र इंजी० सक्षम जैन का चयन देश की जानीमानी कम्पनी KEI Industry में 4.2 लाख के पैकेज पर हुआ है।