आगरालीक्स…आगरा में कल से भीषण गर्मी के आसार. लू चलने की संभावना. फिर पहुंचेंगा 44 डिग्री सेल्सियस तापमान. मौसम विभाग ने बताया पूर्वानुमान
आगरा में भीषण गर्मी के आसार जताए गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 5 जून से आगरा भीषण गर्मी की चपेट में आ सकता है. दिन के समय गर्म हवाएं चल सकती हैं और तापमान फिर से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. अभी तक दोपहर को भले ही धूप निकल रही हो लेकिन शाम के समय से रोजाना मौसम बदल रहा था. शाम को बादल छाने, बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी लेकिन अब फिर से मौसम विभाग ने आगरा में लू चलने की संभावना व्यक्त की है.. आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा.Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/06/25) 36.2
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/06/25) 23.6
Departure from Normal(oC) -3.6