आगरालीक्स…देश में जाति जनगणना की तारीखों का ऐलान. जानें आपके क्षेत्र में कब होगी जाति जनगणना
केंंद्र सरकार की ओर से जाति जनगणना की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. 16 साल बाद जनगणना कराई जाएगी. यह जाति जनगणना दो चरणों में होगी. पहले चरण में केंद्र शासित प्रदेशों तथा पहाड़ी राज्यों तथा दूसरे चरण में बाकी के राज्यों में जनगणना कराई जाएगी.गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए ट्वीट के अनुसार जातियों की गणना के साथ—साथ दो चरणों में जनसंख्या जनगणना 2027 आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. जनसंख्या जनगणना 2027 के लिए संदर्भ तिथि मार्च 2027 के पहले दिन होगी. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के गैर समकालिक बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि अक्टूबर 2026 के पहले दिन होगी.उपरोक्त संदर्भ तिथियों के साघ्थ जनसंख्या जनगणना आयोजित करने के इरादे की अधिसूचना जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 के प्रावधान के अनुसार 16.06.2025 को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी.
16 साल बाद होगी जनगणनादेश में हर दस साल बाद जनगणना की जाती है. इससे पहले वर्ष 2011 में जनगणना की गई थी लेकिन 2021 में कोरोना महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था. अब 16 साल बाद जनगणना की जाएगी. पहली जनगणना 1951 में हुई थी.