आगरालीक्स…आगरा में अवैध रूप से बन रही दो और कॉलोनियों पर कार्रवाई. एडीए के बुलडोजर ने बाउंड्री वॉल के साथ कॉलोनी की सड़क को भी उखाड़ा
आगरा में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों पर एडीए की कार्रवाई लगातार जारी है. बुधवार को भी एडीए ने ताजगंज वार्ड में दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया. एडीए के बुलडोजर ने कॉलोनी की बाउंड्री के साथ ही कॉलोनी के अंदर अवैध रूप से बनी सड़क को भी उखाड़ दिया.इन दो कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई
ताजगंज वार्ड नौबरी रोड खेरा पंचगनी में लाल सिंह, नीरज सिंह व अन्य द्वारा श्यामजी धाम कॉलोनी विकसित की जा रही थी. एडीए के अधिकारियों ने जब कॉलोनी से संबंधित दस्तावेज खंगाले तो कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. इस पर एडीए ने 6000 वर्गमीटर में विकसित हो रही कॉलेनी पर बुलडोजर चला दिया. यहां प्लाटिंग के साथ ही सड़क भी बना दी गई थी.इसके अलावा आदिनाथ तक्षशिला नाम से 5000 वर्गमीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर भ्ज्ञी कार्रवाई की गई.