आगरालीक्स…Agra News: आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ न्यू आगरा अर्बन सेंटर का जोनल प्लान तैयार। 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर भूमि पर नया शहर बसेगा और 8.50 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। ( Agra News: Pollution Free Zonal Plan for new Agra Urban Center#Agra )
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यीडा द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसका जोनल प्लान तैयार हो गया है। जून में आगरा विकास प्राधिकरण, उद्यतियों और स्टेक हॉल्डर्स के साथ विशेष बैठक बुलाई गई है, इसमें उद्योगों, बुनियादी ढ़ांचे और प्लान में जरूरी सुधारों पर सुझाव लिए जाएंगे।
14.60 लाख लोगों के लिए बनेगें आवास
यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा के 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर जमीन पर न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसमें 14.60 लाख आवास बनेंगे, 8.50 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसे पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त रखा जाएगा।
पोइया, उजरई, मलुपुर, खेड़िया खंदौली, नेकपुर, कुबेरपुर आंशिक, हसनपुर, नादउ, धौरउ, चौगान, गुढ़ा, अरेला, उंचा, अगरपुर, चिरहौली, चावली, आंवलखेड़ा, बांधनु, चौकड़ा, पैसई, खड़गपुर, परिहार, शेरखां, बमान, सेमरा, खांडा, राम नगर खंदौली, पैंत खेड़ा, खंदौली, सोरई, पर्बतपुर, हाजीपुर खेड़ा, धंगरौली मस्त, धंगरौली, गिजौली मस्त, मुंडी जहांगीरपुर, बहरामपुर, नरवलपुर, धरेरा, गढ़ी बच्ची, नगला निशंक, नगला मनी, गढ़ी प्रथ्वी, खैरानी, छलेसर आंशिक, गजौजी, सराय डे रूपा, मदनपुर, मदनपुर मस्त, उस्मानपुर, बैलोठ, नहर्रा, रुपधनु, नया बांस, बिहारीपुर, अगवारखास, नगला तुलसी, बुढ़िया का ताल