आगरालीक्स:…Agra News: एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई जान, आगरा में कार कई पलटियां खाते हुए पीछे से आ रहे वाहन से टकराई, दूसरी कार डिवाइडर में जा घुसी। दोनों का चालक ठीक हैं। ( Agra News: Car turn turtle on Agra-Delhi highway#Agra)
आगरा में मंगलवार रात को आगरा दिल्ली हाईवे पर भगवान टॉकीज और खंदारी चौराहे के बीच तेज स्पीड जा रही कार में बस ने टक्कर मार दी, इससे कार अनियंत्रित हो गई और कई पलटियां खाते हुए दूर जाकर गिरी, कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अनियंत्रित होने से पीछे आ रही दूसरी कार का भी बैलेंस बिगड़ गया और रेलिंग से टकरा गई।
हादसे के बीच बड़ी संख्या में लोग जुट गए
हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एक कार भावना एस्टेट निवासी सिद्धार्थ चला रहे थे तो दूसरी कार सिकंदरा के रहने वाले अनिरुद्ध चला रहे थे। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने कार से दोनों युवकों को बाहर निकाला।
एयरबैग खुलने से बच गई जान
हादसे के समय दोनों कार के एयरबैग खुल गए। इससे युवकों को गंभीर चोट नहीं आई है।