उत्तराखंडलीक्स… बारिश के बाद केदरानाथ धाम पैदल मार्ग में पत्थर गिरने के बाद सोन प्रयाग से केदारनाथ धाम यात्रा रोकी गई। अग्रिम आदेश तक पैदल मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
उत्तराखंड में तेज बारिश हो रही है। बारिश के चलते कैदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर बड़ी संख्या में पत्थर गिर गए हैं। जंगलपटटी के पास मार्ग पर बोल्डर गिरने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग पर अग्रिम आदेश तक आवाजाही रोक दी गई है। वहीं, पैदल मार्ग से गए श्रदाधुओं को सुरक्षित मार्ग पर रहने की अपील की गई है।
हेलीकाप्टर क्रैश होने से सात की मौत
केदारनाथ धाम में दर्शन करने के बाद लोग गुप्तकाशी आने के लिए हेली सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। रविवार सुबह 5.30 बजे आर्यन कंपनी का हेलीकाप्टर केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए यात्रियों को लेकर आ रहा था, हेलीकाप्टर में कैप्टन राजीव के अलावा छह यात्री थी इसमें एक 23 महीने का बच्चा भी था।
गौरीकुंड में हेलीकाप्टर हुआ क्रैश
रविवार सुबह 5.30 बजे गौरीकुंड में हेलीकाप्टर क्रैश हो गया, हेलीकाप्टर के गिरते ही आग लग गई। तेज आवाज और आग निकलने पर स्थानीय लोग पहुंच गए, उनकी सुचना पर बचाव दल भी आ गया लेकिन हादसे में हेलीकाप्टर के पायलट कैप्टन राजीव, सभी यात्री सहित सात लोगों की मौत हो गई।
दो दिन के लिए हेली सेवा पर रोक
हेलीकाप्टर क्रैश होने के बाद अभी दो दिन के लिए हेली सेवा पर रोक लगा दी है। प्रारंभिक जांच में हेलीकाप्टर के क्रैश होने का कारण खराब मौसम ही माना जा रहा है।