आगरालीक्स …आगरा में रईसजादों की तेज स्पीड कार डिवाइडर से टकरार पलट गई, इसकी चपेट में दरोगा आ गए, हादसे में में दरोगा सहित दो घायल हुए हैं।
आगरा में शाहगंज के मानस नगर में गुरुवार शाम चार बजे तेज स्पीड कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, इसके बाद रामबारात के प्रभारी दारोगा हरेंद्र पाल की बाइक में टक्कर मारती हुई कार स्पीड ब्रेकर से टकराकर पलट गई। तेज आवाज के साथ कार पलटने से खलबली मच गई।
बाइक सवार युवक खडा हुआ और दौड़कर दारोगा को उठाने पहुंचा। उन्हें चोट आई थी। इसी बीच एक युवक कार के अंदर से रेंगता हुआ बाहर आया। खड़े होकर कपड़े झाड़े। अपने साथियों को बाहर निकाला। पुलिस के आने से पहले तीनों युवक मौके से भाग खड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने आकर कार को सीधा किया। अंदर बीयर और शराब की बोतलें रखी हुई थीं। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को थाने पहुंचाया। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि कार के मालिक का पता चल गया है। वह कार में सवार था। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखा जाएगा। मौके पर गई पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने यही बताया कि युवक नशे में थे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद है।