आगरालीक्स….Agra News: आगरा में एडीए ने अपने मकान का नक्शा पास कराने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, आनलाइन मिलेगी एनओसी, आज आनलाइन एनओसी पोर्टल करेंगे लांच। ( Agra News: ADA Online NOC Portal launch today#Agra )
आगरा में मकान बनाने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण के विभिन्न विभागों सहित अन्य विभागों से एनओसी लेने के बाद अनुमति मिलती है। इसके लिए भटकना पड़ता है। मगर, अब ऐसा नहीं होगा।
आनलाइन एनओसी पोर्टल के माध्यम से होगी ट्रैकिंग
मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह बुधवार को आनलाइन एनओसी पोर्टल लांच करेंगे। नक्शा पास कराने के लिए पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद निर्धारित समय में एडीए को एनओसी देनी होगी, एनओसी नहीं दी जा सकती है तो उसका भी कारण स्पष्ट करना होगा। खुद मंडलायुक्त इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।