आगरालीक्स…Agra News: आगरा में मौसम बदलने से फंगल संक्रमण के साथ ही वायरल संक्रमण का खतरा। मरीजों की बढ़ी संख्या। ( Agra News: Fungal & Viral Infection patients increases in Agra#Agra)
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, बारिश के बाद उमस बढ़ रही है। इससे फंगल संक्रमण बढ़ने लगे हैं। कई तरह की समस्याएं एक साथ हो रही हैं, एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके साथ ही वायरल संक्रमण भी बढ़ रहा है, तेज बुखार के साथ ही सर्दी जुकाम के मरीज भी बढ़ गए हैं।
बेचैनी और घबराहट
मौसम बदलने से बेचैनी और घबराहट की समस्या भी हो रही है। ह्रदय रोगी और मधुमेह रोगियों को ज्यादा समस्या हो रही है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कंट्रोल नहीं है उन्हें सबसे ज्यादा समस्या हो रही है।