आगरालीक्स…आगरा में रील बनाने के लिए युवक ने जान जोखिम में डाली. चंबल नदी में डूबे शिव मंदिर पर बैठे युवक का वीडियो वायरल…जांच में जुटे अधिकारी
आगरा के पिनाहट स्थित चंबल नदी में कोटा बैराज से पानी छोड़ने जाने के बाद चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया हैं। इसके चलते पिनाहट घाट चंबल नदी पर बना शिव मंदिर डूब गया हैं। गुरुवार को चंबल नदी में डूबे शिव मंदिर की चोटी पर एक युवक बैठा हुआ दिखाई दिया, यह वीडियो रील बनाने के लिए बनाया गया है। वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी का जलस्तर बढ़ गया है।चंबल नदी का जलस्तर 119 मीटर पर पहुंच गया। चंबल नदी का जलस्तर स्तर स्थिर होने के बाद एक मीटर घट गया है। चंबल नदी 118 मीटर पर रह गई है। चंबल नदी में बढे जलस्तर के चलते पिनाहट घाट चंबल नदी पर बना शिव मंदिर डूब गया था। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक पिनाहट घाट चंबल नदी पर बने शिव मंदिर की चोटी पर बैठा हुआ दिखाई दिया।वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वही चंबल नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ व घड़ियाल है।फिर भी युवक को अपनी जान की कोई परवाह नहीं है।