आगरालीक्स…आगरा में बारिश हुई लेकिन उमस बरकरार, हवाएं न चलने से उमसभरी गर्मी कर रही बेचैन..जानें आने वाले दिनों में बारिश का पूर्वानुमान
आगरा में तीन से चार दिन बाद आज बारिश हुई. दोपहर में बारिश किसी इलाके में तेज हुई तो कहीं बूंदाबांदी हुई. हालांकि बारिश के बाद भी धूप निकली. इसके कारण उमसभरी गर्मी बरकरार रही. हवाएं न चलने से ये और ज्यादा बढ़ी है. वहीं सुबह से निकली धूप ने तापमान बढ़ाया है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में तीन दिन भारी बारिश होने के आसार हैं. अगर बारिश होती है तो इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान भी कम होगा.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 28/06/25) 35.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/06/25) 27.6
Departure from Normal(oC) -0.9