आगरालीक्स…आगरा के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी ओमप्रकाश अग्रवाल का निधन. कारोबारियों में शोक. शवयात्रा रविवार सुबह..
आगरा के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी और आभूषण ज्वैलर्स के मुखिया ओमप्रकाश अग्रवाल का आज शनिवार 28 जून को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे. उनके निधन से सराफा कारोबारियों सहित अन्य व्यापारियों में शोक छा गया है.इनकी अंतिम यात्रा रविवार 29 जून को सुबह 9 बजे निवास स्थान 58, पुरानी विजय नगर कॉलोनी आगरा से प्रारंभ होकर ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पहुंचेंगी, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी. स्व. ओमप्रकाश अग्रवाल के दो पुत्र अरुण अग्रवाल और आनंद अग्रवाल व एक पुत्री,दामाद तथा भरा पूरा परिवार है.