आगरालीक्स…आगरा में जलभराव ने लगाया जाम. ग्वालियर हाइवे पर तीन किमी की दूरी तय करने में लगे घंटों. रास्ता बदला तो वहां भी मिला जाम
आगरा—ग्वालियर हाइवे आज जाम से जूझता रहा. इसका कारण थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला माकरोल में जलभराव. जलभराव के कारण यातायात एकतरफा हो गया. पिछले कई सालों से यहां जलभराव की समस्या बनी हुई है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बरसात के समय तो यहां स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है. जलभराव के ग्वालियर रोड का एक हिस्सा पूरी तरह से बंद हो गया है जबकि एक ही लेन से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन हो रहा है. इसके कारण यहां जाम भीषण लग जाता हे.शनिवार को वाहन चालकों को यहां काफी समस्या का सामना करना पड़ा. तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में घंटों निकल गए. जलभराव की समस्या के लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं.