आगरालीक्स…दुखद खबर, आगरा में यमुना में डूबे दोनों बच्चों के मिले 30 घंटे बाद मिले शव. रविवार को नहाते समय चार बच्चे डूबे थे, दो को बचा लिया था…
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के मांगरौल गुर्जर में यमुना में नहाते समय डूबे दो बच्चों के शव 30 घ्ंटे बाद यमुना से निकाले गए हैं. रविवार को चार बच्चे यमुना में नहाने के लिए गए थे. चारों नहाते समय डूबने लगे थे. मौके पर मौजूद युवक ने दो बच्चों को तो बचा लिया था लेकिन दो अन्य बच्चे डूब गए थे और इनका कुछ पता नहीं चल सका था. लगातार सर्च करने के 30 घंटे बाद दोनेां बच्चों के शव मिले हैं.मांगरौल गुर्जर के सपेरा नगला में रहने वाले चार बच्चे 10साल का सुरजीत पुत्र शिशुपाल, 10 साल का अरुण पुत्र प्रेम सिंह, 9 साल का सोनू पुत्र पप्पू व 9 साल की वर्षा पुत्री राकेश जंगल में बकरी चराने गए थे. इसी दौरान चारों यमुना में नहाने के लिए उतर गए. नहाते समय चारों यमुना में डूबने लगे. पास में ही गांव का राजकुमार ने बच्चों को डूबता देखा तो बच्चों को बचाने के लिए कूद गया. उसने सोनू और वर्षा को तो बचा लिया लेकिन सुरजीत व अरुण गहरे पानी में चले गए. सूचना पर पुलिस व परिजन आ गए.
30 घंटे बाद मिले शवबच्चों की तलाश के लिए गोताखोर उतारे गए. स्टीमर की सहायता से बचचें की तलाश की गई. देर रात 11 बजे सुरजीत का शव मिल गया. सोमवार को अरुण की तलाश के लिए टीम जुटी रही शाम करीब 5 बजे अरुण का शव भी यमुना से मिल गया. बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.