आगरालीक्स….आगरा में डॉक्टर डे पर सुकून देने वाली तस्वीर…डॉ. सुशील सिंघल ने जटिल हार्ट सर्जरी कर मरीज को दी नई जिंदगी.
आगरा में डॉक्टर डे पर एक सुकून वाली तस्वीर सामने आई है और ये तस्वीर आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस से हैं. डॉ. सुशील सिंघल (CTVS सर्जन) और उनकी टीम ने जटिल हार्ट सर्जरी कर मरीज को को नई जिंदगी दी है.हृदय रोग से ग्रसित था 28 साल का अक्षय
मैनपुरी निवासी 28 वर्षीय अक्षय कुमार एक गंभीर हृदय रोग से ग्रसित थे, जिसमें हृदय की सबसे बड़ी नाड़ी फूली हुई थी (Ascending Aorta Aneurysm) और साथ ही वाल्व से रक्त का रिसाव ( Severe Aortic Regurgitation) भी था। तीन माह पूर्व आगरा स्थित शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में बेंटाल प्रोसीजर (Bentall Procedure) सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह एक अत्यंत जटिल हृदय सर्जरी थी, जिसमें:
क्षतिग्रस्त एओर्टिक वाल्व को बदला गया (Aortic Valve Replacement)
फूली हुई Ascending Aorta को कृत्रिम नली द्वारा प्रतिस्थापित किया गया (Aortic Root & Ascending Aorta Replacement)
दिल की दोनों कोरोनरी आर्टरीज को सावधानीपूर्वक पुनः जोड़ा गया (Coronary Artery Reimplantation)