Monday , 20 April 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News: On the eve of Akhilesh Yadav’s 52nd birthday, SP workers donated blood in Agra…#agranews
पॉलिटिक्स

Agra News: On the eve of Akhilesh Yadav’s 52nd birthday, SP workers donated blood in Agra…#agranews

520

आगरालीक्स…आगरा में अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर सपाइयों ने किया रक्तदान. अनीश राजा ने भी किया रक्तदान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर लोक हितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा में मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा के नेतृत्व में आयोजित किया गया में किया गया। मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा जी ने रक्तदान कर समाजवादी आंदोलन को जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान की। अनीश राजा जी ने रक्तदान करते हुए कहा:हमारे नेता अखिलेश यादव जी संघर्ष, सेवा और संवेदना की मूर्ति हैं। उनका जीवन प्रेरणा है। हम युवाओं के लिए मार्गदर्शक भी।

आगरा दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने कहा रक्त की हर बूंद को हम समाजवादी विचारधारा, वंचितों, पीड़ितों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के कल्याण को समर्पित करते हैं।"2027 में हम माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में फिर से समाजवादी सरकार बनाएंगे। एक ऐसी सरकार जो जनकल्याण की प्रतीक होगी, जहां किसान मुस्कुराएगा, छात्र-नौजवान आगे बढ़ेगा, मजदूर को हक मिलेगा और आम जन को सच्चा न्याय मिलेगा। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वाज़िद निसार ने कहा कि हम भाजपा की विभाजनकारी और दमनकारी राजनीति को लोकतंत्र के सहारे उखाड़ फेंकेंगे। बदलाव अब दूर नहीं है। समाजवादी सवेरा अब उगने ही वाला है।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा वर्मा ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में 52 युवाओं, समाजवादी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। वरिष्ट नेता नितिन कोहली ने कहा समाजवादी आंदोलन न केवल जीवित है, बल्कि आज और भी अधिक ऊर्जा से भरा हुआ है। निवर्तमान दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर ने कहा कि रक्त की हर बूंद आज यह शपथ ले चुकी है 2027 में बदलाव निश्चित है। प्रदेश फिर समाजवादी रास्ते पर लौटेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नितिन कोहली, सतीश चाहर, रिजवान खान, मनोज गुप्ता, अनूप यादव (महासचिव, मुलायम यूथ ब्रिगेड), सतीश चाहर (विधानसभा अध्यक्ष), रितेश कुमार यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, मुलायम यूथ ब्रिगेड), अभिषेक यादव, अंगद यादव (प्रदेश प्रमुख महासचिव), विजय बहादुर वर्मा (राष्ट्रीय सचिव, यूथ ब्रिगेड), जीशान अहमद (अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड आगरा महानगर), यामीन वारसी (पूर्व पार्षद), परवेज खान, सनी यादव (प्रदेश सचिव, यूथ ब्रिगेड), पंकज कसाना (अध्यक्ष, आगरा छात्रसभा) विशाल कश्यप, प्रवीण यादव उर्फ पीके, जितेंद्र खटीक, मुन्नू यादव, इमरान, इसरार सोलंकी, महेश सिसोदिया, सुरेंद्र चौधरी, मनोज यादव, खुर्शीद अंसारी, सचिन आनंद, सत्यम पांडे, वकील खान, सोमेश प्रताप सिंह, सैयद अली, आदित्य गौतम, परविंद्र यादव, सुभाष चंद्र रावत, निरमेश शर्मा, इमाम वारिस, सचिन चतुर्वेदी, श्निसार शर्मा, नवीन चंचल, चमन यादव आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News: BJP Distt Executive Committee declare

आगरालीक्स..Agra News: आगरा भाजपा की महानगर के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित, 8...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP leader Shivpal Yadav said in Agra – our government will make Bah a district…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा नेता शिवपाल यादव बोले—बाह को हमारी सरकार बनाएगी जिला....

error: Content is protected !!