Thursday , 4 June 2026
Home देश दुनिया Train tickets will be expensive from July 1. Know how much the fare will increase from AC to Sleeper…#agranews
देश दुनिया

Train tickets will be expensive from July 1. Know how much the fare will increase from AC to Sleeper…#agranews

432

आगरालीक्स…कल यानी एक जुलाई से ट्रे​न की टिकट होंगी महंगी. जानें एसी से लेकर स्लीपर तक कितना बढ़ेगा किराया, रेलवे ने जारी की बढ़े किराये दर की सूची…

अगर आप भी ट्रे से यात्रा करना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए खबर है. मंगलवार यानी एक जुलाई से रेलवे कई बदलाव करने जा रहा है इसमें ट्रेन का टिकट भी महंगा होने जा रहा है. एक जुलाई से ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे. नए नियमों के अनुसार एक जुलाई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन एसी क्लास के किराये में 1 पैसे और सभी एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी. साधारण श्रेणी में 500 किलोमीटर तक कोई किराये में कोई वृद्धि नहीं की गई हे. वहीं 501 से 1500 किलोमीटर की दूरी के लिए 5 रुपये और 2500 किलोमीटर की दूरी के लिए10 रुपये तथा 2501 से 3000 किलोमीटर की दूरी के लिए 15 रुपये की वृद्धि की जाएगी.

उपनगरीय एकल यात्रा किराये और सीज़न टिकटों (उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों मार्गों के लिए) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

साधारण गैर-एसी श्रेणियों (गैर-उपनगरीय रेलगाड़ियों) के लिए:
500 किलोमीटर तक कोई बढ़ोतरी नहीं
501 से 1500 किलोमीटर की दूरी के लिए 5 रुपये की बढ़ोतरी
1501 से 2500 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये की बढ़ोतरी
2501 से 3000 किलोमीटर की दूरी के लिए 15 रुपये की बढ़ोतरी

स्लीपर क्लास: 0.5 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी
प्रथम श्रेणी: 0.5 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए (गैर-एसी):
द्वितीय श्रेणी: 01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि
स्लीपर श्रेणी: 01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि
प्रथम श्रेणी: 01 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि

एसी श्रेणी के लिए (मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें):

एसी चेयर कार, एसी 3-टियर/3-इकोनॉमी, एसी 2-टियर, और एसी फर्स्ट/एग्जीक्यूटिव क्लास/एग्जीक्यूटिव अनुभूति: 02 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी

संशोधित श्रेणी-वार किराया संरचना के अनुसार किराया संशोधन प्रमुख और विशेष ट्रेन सेवाओं जैसे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और सामान्य गैर-उपनगरीय सेवाओं पर भी लागू होता है।

सहायक शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं:
आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार और अन्य शुल्क अपरिवर्तित रहेंगे।
जीएसटी नियमों के अनुसार लागू रहेगा।
किराया राउंडिंग सिद्धांत मौजूदा मानदंडों के अनुसार बने रहेंगे।

रेल मंत्रालय ने संशोधित किराया संरचना का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सभी जोनल रेलवे को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जोनल रेलवे को सभी स्टेशनों पर किराया डिस्प्ले अपडेट करने का भी निर्देश दिया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

CBSE Chairman Rahul Singh and Secretary Himanshu Gupta transferred

आगरालीक्स…सीबीएसई बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को सरकार...

देश दुनिया

Get your 10-year-old Aadhaar card updated; opportunity till June 14…#agranews

आगरालीक्स…आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो तुरंत कराएं अपडेट. यूआईडीएआई...

देश दुनिया

Weather: Monsoon delayed. It will now reach Kerala after 7 days.

आगरालीक्स…मानसून में देरी. अब 7 दिन बाद केरलम पहुंचेंगा मानसून. श्रीलंका में...

देश दुनिया

Ice balls laced with alcohol were distributed for free to people in Chandigarh. Police arrested the accused

आगरालीक्स…अजब—गजब, चंडीगढ़ में लगा शराब का भंडारा. बर्फ के गोले में शरा​ब...

error: Content is protected !!