आगरालीक्स…आगरा में डॉक्टर डे पर वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता ने दी भ्रमित करे वाली जानकारियों से दूर रहने की सलाह. कहा—मरीज डॉक्टर पर विश्वास और डॉक्टर मरीज से रखें आत्मीयता
आगरा में डॉक्टर्स डे पर वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय गुप्ता ने मरीजों से दिल की बात साझा की। कहा कि डॉक्टर और मरीजों के रिश्ते बेहतर रहें इसके दो ही तरीके हैं मरीज डॉक्टर पर विश्वास रखें और डॉक्टर मरीजों से आत्मीयता रखें।न्यू आगरा स्थित कैंसर केयर एंड अल्टासाउंड सेंटर के डॉ. गुप्ता कहते हैं कि आज के समय में मरीजों में डॉक्टर्स के प्रति जो विश्वास की कमी आई है उसका मुख्य कारण है सोशल मीडिया पर भ्रमित करने वाले वीडियोज और जानकारियां। इसलिए इससे दूरी रखनी चाहिए। इलाज हमेशा अनुभवी और योग्य चिकित्सक से ही कराना चाहिए।
साथ ही उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि क्योंकि उनका पेशा समाज सेवा से जुड़ा है इसलिए वे मरीजों के साथ आत्मीयता रखें। मरीज का इलाज उसकी उचित स्थिति के अनुसार उचित निर्णय लेकर करें।