आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सात महीने पहले हुई शादी, युवक ने पत्नी और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर की सुसाइड। ( Agra News: Man Found dead in house, Video of accusing wife & In laws for harassing goes viral#Agra )
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी के पवन विहार के रहने वाले गौरव की सात महीने पहले सादाबाद की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। गौरव शादी समारोह में हलवाई का काम करता है। घर पर वह और उसकी पत्नी ही रहती हैं। शुक्रवार रात एक बजे दिल्ली में शादी समारोह में काम करने के बाद गौरव अपने घर लौटा, सुबह कमरे में पंखे पर लटका उसका शव मिला।
वीडियो बनाने के बाद की सुसाइड
गौरव का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। एक मिनट 26 सेकेंड के वीडियो में गौरव अपनी पत्नी और ससुरालिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है, वह कह रहा है कि उसकी पत्नी के किसी और से संबंध हैं, लेकिन उसके ससुरालीजन उसे परेशान कर रहे हैं। पत्नी, सास, ससुर के साथ ही अन्य ससुरालिजनों पर प्रताड़ित करने और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप लगाने से परेशान होकर सुसाइड करने की बात कह रहा है। वह अपनी पत्नी को मंगलवार को मायके छोड़कर आया था इसके बाद उन्होंने सादाबाद थाने में शिकायत कर दी जिससे उसके पास फोन आने लगे।
माता पिता की हो चुकी है मौत, बहनों की शादी
गौरव के माता पिता की पहले ही शादी हो चुकी है बहनों की उसने शादी कर दी थी। शादी के बाद वह और उसकी पत्नी ही घर पर रह रहीं थीं लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था पुलिस जांच कर रही है।