आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के कॉलेज और आवासीय संस्थानों में प्रवेश की तिथि बढ़ी, जानें अब कब तक भरे जाएंगे फार्म। ( Agra News: Last date for admission in DBRAU, Agra 31st July 2025#Agra )
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी सहित 520 कॉलेजों और आवासीय सवंस्थानों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी लेकिन 15 जुलाई तक 93 हजार पंजीरण ही हुए हैं जबकि कॉलेजों और आवासीय संस्थानों में 2.88 लाख सीटें हैं करीबी 95 हजार सीटें खाली रह गई हैं।
31 जुलाई तक बढ़ाई गई तिथि
पंजीकरण कम होने और सीटें खाली रह जाने पर स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 31 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण किए जा सकेंगे।
इस तरह करा सकते हैं पंजीकरण
विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025- 26 से तीन वर्षीय स्नातक और चार वर्षीय स्नातक आनर्स में प्रवेश लिया जा रहा है। स्नातक में प्रवेश के लिए आठ मई सेप्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर स्नातक पंजीकरण और 400 रुपये शुल्क जमा करने के बाद समर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) लेने के बाद ही प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और 520 कालेजों की स्नातक की 288464 सीटें हैं।