आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कैलाश मंदिर मेला के सार्वजनिक अवकाश की तिथि बदली गई, जानें अब किस सोमवार को रहेगा स्थानीय अवकाश। ( Agra News: Kailash Mandir Mela Holiday on 28th July in Agra#Agra )
आगरा में सावन के सोमवार पर चारों कोनों पर बने शिव मंदिरों पर मेला लगता है। पहले सोमवार पर श्रीराजेश्वर मंदिर मेला लगा था, दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर मंदिर मेला लगता है और इसी दिन परिक्रमा भी होती है।
तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर मेला पर सार्वजनिक अवकाश
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर पर मेला लगता है और इस दिन स्थानीय अवकाश रहता है। जिला प्रशासन ने कैलाश मंदिर मेला का स्थानीय अवकाश 21 जुलाई को घोषित किया था। मगर, 21 जुलाई को बल्केश्वर मंदिर मेला है इसके बाद तीसरे सोमवार पर 28 जुलाई को कैलाश मंदिर मेला लगेगा। ऐसे में जिला प्रशासन ने कैलाश मंदिर मेला के स्थानीय अवकाश की तिथि बदल दी है।
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के अनुसार, सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त एमजीओ (संशोधित) 1981 के पैरा-247 (1) के अनुसार आगरा जनपद में परम्परा के अनुसार कैलाश मेला का दिनांक 21 जुलाई को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। आगरा जनपद में कैलाश के मेले का आयोजन दिनांक 28 जुलाई को किया जायेगा। इसलिए अवकाश 21 जुलाई की जगह 28 जुलाई को होगा। मगर, 28 जुलाई को कोषागार, उप कोषागार खुले रहेंगे।