आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर मेला में लगने वाले झूलों के रेट हुए तय.. इतने रुपये से ज्यादा नहीं होगा झूला. सावन के दूसरे सोमवार को लगेगा मेला, तैयारियों में जुटी समिति
श्रावण मास के पावन अवसर पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर क्षेत्र में वर्ष 1958 से लगातार आयोजित होने वाला विशाल धार्मिक व सांस्कृतिक मेला इस बार भी श्री बल्केश्वर महादेव मेला समिति द्वारा लगाया जाएगा। विशाल मेले की तैयारी में भक्ति भाव और उत्साह से जुटी मेला समिति ने मंगलवार को बल्केश्वर महादेव मेले के सामने सकारात्मक भवन में झूले की दरों के साथ मेले का आकर्षण आमंत्रण पत्र भी जारी किया। अध्यक्ष महेश निषाद ने कहा कि प्रशासन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से भक्ति के मार्ग पर भक्तों और श्रद्धालुओं को हम कोई असुविधा नहीं होने देंगे। मात्र 10, 20 और 30 रुपए की दरों पर भक्त श्रद्धालु मेला क्षेत्र में झूला झूल सकेंगे।मेला संयोजक पार्षद हरिओम बाबा ने कहा कि बल्केश्वर मेला को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। किसी भी तरह की अवैध वसूली नहीं होने देंगे। मेला संयोजक समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि बल्केश्वर मेले के दौरान पूरे बल्केश्वर क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, खोया पाया केंद्र, बायो टॉयलेट, शौचालय, आवारा पशुओं की रोकथाम के साथ-साथ पार्वती घाट पर बेरिकेटिंग कर परिक्रमार्थियों के स्नान हेतु नलों की व्यवस्था प्रशासन के साथ मिलकर की जा रही है। महामंत्री संजय श्रीवास्तव और ब्रह्मा गुप्ता ने बताया कि 20 जुलाई, रविवार को दोपहर 2:00 बजे बल्केश्वर चौराहे पर बल्केश्वर मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
इस दौरान संरक्षक इंदर डाबर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. महेश फौजदार, सुरेश बरेजा, बबली जैन, कुमकुम उपाध्याय, ममता सिंघल, आशा अग्रवाल, नीता बत्रा, मुन्नू चौबे, वीके मित्तल, मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह बेदी, करतार चंद्र शास्त्री, केदार ठाकुर, विशंभर नाथ गोला, पुनीत खंडेलवाल, बंटी भाई, महेश चंद गुप्ता, राजा चौधरी, बृजेश वर्मा, जतिन मंगरानी, प्रथम गोयल, राजकुमार गोयल, उमेश अरोड़ा, उमेश अग्रवाल, हनी मित्तल और अलका परिहार भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।