आगरालीक्स.. Agra News: वीडियो इंसानियत शर्मसार, बुजुर्ग के हाथ पैर बांधकर कार में बंद कर परिवार ताजमहल देखने चला गया। लोगों ने कार का शीशा तोड़कर बुजुर्ग को बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती। बुजुर्ग को बाहर निकालने और एंबुलेंस से ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ( Agra News: Family went to see Taj Mahal, Old age Parent locked inside car with tight hand, Video#Agra)
आगरा में गुरुवार को महाराष्ट्र नंबर की कार से एक परिवार पहुंचा, कार के ऊपर सामान रखा हुआ था, ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद परिवार ताजमहल देखने चला गया। कुछ देर बाद पार्किंग में गाड़ियों को देखने के लिए गार्ड गया, उसे कार के अंदर बुजुर्ग दिखाई दिए।
गर्मी और उमस से उखड़ रही थी बुजुर्ग की सांस
गार्ड ने कार के शीशे से अंदर देखा तो बुजुर्ग अंदर सीट पर लंबी लंंबी सांस ले रहे थे, उनके हाथ और पैर कपड़े से बंधे हुए थे, उन्होंने पार्किंग ठेकेदार को बताया, कुछ ही देर में पार्किंग में तैनात कर्मचारी सहित स्थानीय लोग आ गए और बुजुर्ग को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए लेकिन कार लॉक थी।
कार का शीशा तोड़कर बुजुर्ग को बाहर निकाला
कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद भी कार का लॉक ना खुलने पर शीशा तोड़ा, कर्मचारी कार के अंदर घुसा और बुजुर्ग को पानी पिलाया लेकिन उनकी तबीयत गर्मी और उमस के कारण बिगड़ रही थी कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। इसके बाद कार का गेट खोलकर बुजुर्ग को बाहर निकाला गया।
एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया
कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भीड़ जुट गए, स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस को बुलाकर बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भिजवाया गया। परिवार के ताजमहल देखकर लौट कर आने का इंतजार किया जा रहा है।