आगरालीक्स …Agra News: आगरा की ऐतिहासिक रामलीला के जनकपुरी महोत्सव में महाभारत छिड़ गई है। अध्यक्ष के खिलाफ महामंत्री और संयोजक ने मोर्चा खोल दिया है। महोत्सव समिति के व्हाटस एप ग्रुप पर शब्दों के वाण चलाए जा रहे हैं। ( Agra News: Dispute over work in Janakpuri Mahotsav Samiti#Agra )
आगरा की ऐतिहासिक रामलीला में वर्ष 2025 में कमला नगर में जनकपुरी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल हैं इसके साथ ही आयोजन के लिए एक जनकपुरी महोत्सव समिति बनाई गई है। इसमें महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल और संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल हैं। अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल के खिलाफ महामंत्री और संयोजक दोनों की पार्षद हैं उन्होंने मोचार्य खोल दिया है। आरोप है कि अध्यक्ष अपनी मर्जी से कार्य करा रहे हैं, कार्य कराने के लिए महोत्सव समिति से विचार विमर्श नहीं किया जा रहा है।
व्हाटस एप ग्रुप पर बढ़ता जा रहा विवाद
जनकपुरी महोत्सव समिति के व्हाटस एप ग्रुप पर जनकपुरी महोत्सव के अध्यक्ष के खिलापफ मोचार्य खोल दिया है। अध्यक्ष को हटाने की मुहिम छेड़ दी है। कहा जा रहा है कि अध्यक्ष अपनी हिटलरशाही दिखा रहे हैं। अपनी मर्जी से काम करा रहे हैं।
आज राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सामने होगी बात
जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल का कहना है कि मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है जो भी कार्य कराए जा रहे हैं चाहें वह लाइट का हो चाहें टेंट का हो वह सभी कार्य विचार विमर्श के बाद ही कराए जा रहे हैं। किसी को कोई परेशानी है। तो वह खुद काम कर सकते हैं शनिवार को राज्यसभा सांसद नवीन जैन आ रहे हैं उनके सामने बैठकर बात की जाएगी।