आगरालीक्स…आगरा में बारिश ने किया मौसम सुहाना. तापमान कम हुआ, गर्मी से मिली राहत. जानें आने वलो दिनों का पूर्वानुमान
आगरा में मंगलवार को झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया था. हालांकि बारिश बंद होने के बाद भी उमस महसूस हो रही थी. आज बुधवार को सुबह मौसम साफ रहा लेकिन शाम होने के बाद आसमान में घने काले बादलों का डेरा लगा रहा. शाम को छह बजे के बाद जोरदार बारिश हुई है.मौसम विभाग के अनुसार बारिश का असर तापमान पर भी हुआ है. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश का क्रम बरकरार रह सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/07/25) 34.0
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/07/25) 26.6
Departure from Normal(oC) 0.2