आगरालीक्स…आगरा में एसएसआर कार्य में लापरवाही पर 65 बीएलओ को नोटिस जारी. कैंट विधानसभा में सबसे अधिक बीएलओ मिले लापरवाह. डीएम ने दी चेतावनी
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए आगरा में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के कार्य में ढिलाई बरतने वाले 65 बीएलओ के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है, जिलाधिकारी मनीष बंसल ने समीक्षा में पाया गया कि लगातार आदेशों के बावजूद इन बीएलओ ने निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया तथा कार्य में लापरवाही बरती गई है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्य में लापरवाही बरतने वाले इन बीएलओ के विरुद्ध, एसएसआर कार्य में अपेक्षित प्रगति न दिखाने पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कुल 65 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि एसएसआर कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लेते हुए समयबद्ध, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराएं। कार्य में लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विधानसभा क्षेत्रवार नोटिस प्राप्त बीएलओ की संख्या इस प्रकार है:
कैंट विधानसभा क्षेत्र-17
आगरा ग्रामीण विधान सभा -12
खेरागढ़ विधानसभा-5
एत्मादपुर विधानसभा- 5
आगरा उत्तर विधानसभा-8
फतेहाबाद विधानसभा- 1
आगरा दक्षिण विधानसभा- 7
बाह विधानसभा- 5
फतेहपुर सीकरी विधानसभा-5