आगरालीक्स…..Agra News: आगरा के स्टोन, हस्तशिल्प और मार्बल पच्चीकारी के 1200 करोड़ के निर्यात पर अमेरिका के 25 फीसदी ट्रैरिफ लगाने से संकट। एक अगस्त से लागू हो रहा है 25 प्रतिशत टैक्स।
अमेरिका ने रेसिप्रोकल ट्रैरिफ के तहत एक अगस्त से 25 फीसदी टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। भारत से जो भी सामान अमेरिका में जाएगा उस पर 25 फीसदी टैक्स देना होगा, इससे भारत के सामान का मूल्य अमेरिका में बढ़ जाएगा और इससे भारत के सामान का मूल्य अमेरिका में बढ़ने से यहां से सप्लाई होने वाले सामान की बिक्री पर असर पड़ेगा।
80 फीसद तक निर्यात
आगरा से सबसे ज्यादा निर्यात स्टोन, मार्बल पच्चीकारी के साथ ही फुटवियर सहित अन्य उत्पाद की अमेरिका में सप्लाई होती है। स्टोन, हस्तशिल्प एवं मार्बल पच्चीकारी का 80 फीसदी तक निर्यात होता है। इन उत्पादों के निर्यात पर संकट है। वहीं, फुटवियर निर्यातकों को करीब 10 फीसदी असर पड़ेगा।
आगरा से अमेरिका के लिए निर्यात होने वाले उत्पाद
साल 2022—23
लेदर फुटवियर 370 करोड़ रुपये और स्टोर हस्तशिल्प 1300 करोड़ रुपये
साल 2023—24
लेदर फुटवियर 260 करोड़ रुपये और स्टोर हस्तशिल्प 1200 करोड़ रुपये