आगरालीक्स आगरा में पूरी पुलिस चौकी निलंबित, चौकी प्रभारी सहित आठ को किया गया निलंबित। कारण हैरान करने वाला। ( Agra News: Baluganj Police Chauki Incharge & 7 other suspend#Agra)
आगरा के बालूगंज पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई अमित कुमार, एसआई राहुल गिरी, एसआई अंकित, एसआठ्र विनय धारा, मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, आलोक कुमार, सिपाही विकास यादव और मोहम्मद आमिर आलम को निलंबित कर दिया गया। इसके पीछे पुलिस अधिकारियों ने कारण विभागीय कार्यों में लापरवाही दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट, मोबाइल लूट की घटना के खुलासे में झोल पर कार्रवाई
वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बालूगंज की पूरी पुलिस चौकी निलंबित करने के पीछे कुछ और ही कारण है। 23 जुलाई को जगजीत नगर निवासी राकेश मथुरिया साइकिल से अपने घर जा रहे थे, पुलिस आयुक्त के आवास के पास माल रोड के मोड़ पर बाइक सवार तीन युवक आए और उनकी जेब से मोबाइल लूट कर फरार हो गए। थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया, बालूगंज चौकी की टीम ने अगले ही दिन मोबाइल लूट के आरोपी दो युवकों को पकड़ने का दावा किया गया, इसमें झोल सामने आया है इसके कारण निलंबन की कार्रवाई बताई जा रही है।