Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 322 Plot sale in first Phase of Atalpuram, ADA invest Rs 2242 core for development#Agra
बिगलीक्स

Agra News: 322 Plot sale in first Phase of Atalpuram, ADA invest Rs 2242 core for development#Agra

578

आगरालीक्स …Agra News: आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में 322 प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। आनलाइन आवेदन कैसे कर सकेंगे, शुल्क क्या है और प्लॉट का मूल्य, पूरी जानकारी। ( Agra News: 322 Plot sale in first Phase of Atalpuram, ADA invest Rs 2242 core for development#Agra)


आगरा में ग्वालियर हाईवे पर ककुआ भांडई में 138 हेक्टेयर में अटलपुरम नई टाउनशिप एडीए द्वारा विकसित की जा रही है। इसके पलते चरण में 45 हेक्टेयर में तीन सेक्टर हैं। इसी महीने अटलपुरम लांच की जाएगी इसके साथ ही पहले तीन सेक्टर में प्लॉट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले सेक्टर ए के 322 प्लॉट का आवंटन किया जाएगा।
2242 करोड़ से विकसित होगी अटलपुरम
एडीए द्वारा अटलपुरम को विकसित करने के लिए 138 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण पर 784 करोड़ रुपये खर्च किया गया है। 138 हेक्टेयर भूमि में से 76 हेक्टेयर भूमि पर प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 62 हेक्टेयर जमीन पर पार्क, सड़क, नाली सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाएं वि​कसित की जाएंगी। इस तरह एडीए 11 सेक्टर में अटलपुरम को विकसित करने पर 2242 करोड़ रुपये खर्च करेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, अटलपुरम की लांचिंग का इंतजार है इसके बाद बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

अटलपुरम के सेक्टर ए के 322 प्लॉट का ब्यौरा
ईडब्ल्यूएस, 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
अटलपुरम के लांच होने के बाद पहले चरण में पहले सेक्टर में 322 प्लॉट का आवंअटन किया जाएगा। इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!