आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सावन के चौथे सोमवार पर पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर का आज मेला है, आज शाम चार बजे से रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही यातायात हेल्प लाइन का नंबर भी जारी किया गया है। (Agra News: Route diversion for Prithvinath Mahadev Temple Mela in Agra#Agra)_
आगरा के चारों कोनों पर महादेव मंदिर है, सावन के हर सोमवार पर एक मंदिर पर मेला लगता है। सावन के अंतिम सोमवार पर पृथ्वीनाथ महादेव मेला मंदिर का आज यानी रविवार को शुभारंभ होगा इसके साथ ही शहर में शाम चार बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया है। बाहर से आने वाले वाहनों को शहर के बाहरी क्षेत्र पर बने बाईपास से निकाला जाएगा और रविवार सुबह से शिव मंदिरों के पास रूट डायवर्जन रहेगा। रूट डायवर्जन मेला समाप्ति तक लागू रहेगा।
यातायात हेल्पलाइन नंबर✓9548524141