आगरालीक्स…आगरा में दुकान से 24 लाख के मोबाइल चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किए अरेस्ट. स्विफ्ट कार के साथ चोरी किए गए 77 मोबाइल बरामद
आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस, सर्विलांस व एसओजी ने दुकानों के शटर तोड़कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 02 अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से लगभग 24 लाख रुपये के 77 मोबाइल फोन, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है.शोरूम से की थी चोरी
12 जुलाई को थाना जगदीशपुरा पर सूचना दी गई कि वादी शिवनगर जगनेर रोड़ थाना शाहगंज के निवासी है. और वादी की थाना जगदीशपुरा क्षेत्रांतर्गत अवधपुरी में M.K मोबाइल नाम से दुकान है. 12 जुलाई की रात को अज्ञात चोरों द्वारा वादी की दुकान का सटर तोड़कर दुकान में रखे मोबाइल फोन चोरी कर लिये गये है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शातिरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की. 3 अगस्त की रात को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त- साजिद एवं अभियुक्त शहवान को बिचपुरी पथौली नगर मार्ग पर उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए पुलिस मुठभेड़ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों – साजिद व शहवान द्वारा पुलिस टीम पर अवैध असलहा से जान से मारने की नीयत से फायर किया गया.
दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली
पुलिस टीम द्वारा की गयी संयमित जवाबी कार्यवाही में उपरोक्त दोनों अभियुक्त साजिद व शहवान के पैर में गोली लगने से घायल हो गये. घायल अभियुक्तों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया. अभियुक्तों के कब्जे से 01 स्विफ्ट डिजायर कार (घटना में प्रयुक्त), 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस नाल में फंसा हुआ, 77 मोबाइल फोन (चोरी के) व 02 मोबाइल फोन अभियुक्तों के बरामद हुए.
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दोनों अपने अन्य कुछ साथियों के साथ मिलकर हरियाणा, राजस्थान व उत्तरप्रदेश राज्यों में अलग-अलग जगह घूम फिरकर चोरी करते है और उनके साथी चोरी किये गये सामान को बेचकर प्राप्त रूपयों को आपस में बाँट लेते है. अभियुक्तों ने बताया कि उन सभी ने मिलकर आगरा में मोबाइल फोन की दुकान में चोरी करने की योजना बनाते हुए पहले दुकान की रैकी की और 12 जुलाई की रात में बारमद स्विफ्ट कार का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे कुल 81 मोबाइल फोन चोरी किये. जिसमें से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से 77 मोबाइल फोन बरामद कर लिये गये. शेष चोरी किये 04 मोबाइल फोन अभियुक्तों के साथियों के पास है.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
- साजिद पुत्र चांद निवासी नई बस्ती नई मस्जिद डिग गेट थाना गोविंदपुरम जिला मथुरा (पुलिस मुठभेड़ में घायल)।
- शहवान पुत्र रशीद निवासी शेख रहीम मोहल्ला थाना फतेहपुर सीकरी हाल निवासी जयसिंहपुरा राधेश्याम कॉलोनी थाना गोविंद नगर मथुरा ( पुलिस मुठभेड़ में घायल) ।