आगरालीक्स…आगरा के विमल कार्स पर लान्च हुई New Renault Triber. 35 से अधिक डिजाइन्स. जानिए कार की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी खूबियां…
रेनो आगरा (विमल कार्स प्रा. लि.) द्वारा आगरा—मथुरा हाइवे स्थित शोरूम पर न्यू रेनो ट्राइबर का भव्य लांचिंग किया गया. मुख्य अतिथि विधायक चौधरी बाबूलाल रहे. इस कार्यक्रम में विमल ग्रुप के प्रबंध निदेशक अजय बंसल, संजय बंसल, आशुतोष बंसल और गौरव बंसल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,कस्टमरो ने इस मोके पर बुकिंग भी कराई
नई रेनो ट्राइबर में 35 से अधिक डिज़ाइन, सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़ी खूबियाँ जोड़ी गई हैं, जो इसे और भी दमदार बनाती हैं।

मुख्य विशेषताएं:
22 नई इंटीरियर और एक्सटीरियर अपग्रेड्स
3 डुअल टोन व 6 मोनो टोन रंगों के नए विकल्प (एंबर टेराकोटा, शैडो ग्रे, जंस्कार ब्लू आदि)
7 नई कम्फर्ट फीचर्स, जैसे:
वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑटो हेडलैम्प्स, रेन- सेंसिंग वाइपर्स (केवल मैनुअल वेरिएंट में), नई क्रूज़ कंट्रोल सुविधा, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, ऑटो फोल्ड ORVMs के साथ वेलकम - गुडबाय सीक्वेंस
24 सुरक्षा फीचर्स, जिनमें शामिल हैं:
6 एयरबैग्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स, टेक-ए-ब्रेक रिमाइंडर
अधिकतम 7 वर्ष / अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी