आगरालीक्स…Agra News: आगरा के डॉक्टर दंपती की रार थाने पहुंची। महिला डॉक्टर ने बाल पकड़कर खींचने, थप्पड़ मारने सहित अन्य गंभीर आरोप में पति डॉक्टर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा। ( Agra News: Woman Doctor lodge FIR against her Husband#Agra)
आगरा के शास्त्रीपुरम की रहने वाली डॉ. चारू ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है आरोप लगाया है कि दो अगस्त को भावना एस्टेट मार्ग सिकंदरा स्थित क्लीनिक पर मरीज देख रहीं थीं। तभी उनके पति डॉ. अविनाश वहां आए और क्लीनिक में गालियां देने लगे। डॉ. चारू का आरोप है कि डॉ. अविनाश ने उन्हें कर्मचारियों के सामने बाल पकड़कर खींचा, कई थप्पड़ मारे। कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की तो आग बबूला हो गए। मारपीट करते करते कपड़े फाड़ दिए, एक कर्मचारी के हाथ में कांट लिया, क्लीनिक में बवाल खड़ा कर दिया।
पेपर स्प्रे डालकर खुद को बचाया
डॉ. चारू का आरोप है कि उनके पति डॉ. अविनाश उनको बेरहमी से पीट रहे थे और हत्या करना चाहते थे, खुद को बचाने के लिए पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। डॉ. चारु ने पुलिस को बताया कि उनके पति डॉ. अविनाश हॉस्पिटल अपने नाम करना चाहते हैं इसकी धमकी देकर गए हैं कि हॉस्पिटल में मेरा नाम नहीं हुआ तो चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा और बच्चे को उठवा लूंगा। थाना प्रभारी सिकंदरा नीरज शर्मा का मीडिया से कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाए हैं कि पुलिस से बचने के लिए पति ने खुद को जख्मी कर लिया है।