Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: SN Medical College MBBS student Shikhar Singh get 11 medal in DBRAU, Agra Convocation…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: SN Medical College MBBS student Shikhar Singh get 11 medal in DBRAU, Agra Convocation…#agranews

1.1k

आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टर पति—पत्नी के बेटे को विवि के दीक्षांत समारोह में मिलेंगे सबसे ज्यादा 11 मेडल…जानें कैसे मिली सफलता

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है. विवि ने दीक्षांत समारोह में पदक प्राप्त करने वाले मेधावियों की दो सूची जारी की हैं. इनमें 108 छात्र—छात्राएं शामिल हैं जिन्हें दीक्षांत समारोह में मेडल से सम्मानित किया जाएगा. सबसे ज्यादा मे​डल एसएन मेडिकल कॉलेज के रेडियो डायग्नोस्टिक के विभागाध्यक्ष डॉ. हरी सिंह और एसएन की ही स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह के छोटे बेटे शिखर सिंह को दीक्षांत समारोह में 10 स्वर्ण और एक रजत पदक मिलेगा.

शिखर सिंह एसएन मेडिकल कॉलेज के 2020 के एमबीबीएस के छात्र हैं. उन्हें एमबीबीएस 2025 फाइनल प्रोफेसनल में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने के लिए 10 स्वर्ण और एक रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा. शिखर सिंह ने बताया कि वे 4 से 5 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करते हैं लेकिन पढ़ाई करते समय कहीं और दिमाग नहीं रहता था. इससे उन्हें अच्छे अंक प्राप्त हुए. उन्होंने सेंट पॉल स्कूल से हाईस्कूल की है और फिर दिल्ली से इंटरमीडिएडट की और पहली बार में ही 2020 में एमबीबीएस में सेलेक्शन हो गया.

शिखर सिंह को ये मिलेंगे पदक
डा. बीसी पंत स्वर्ण पदक, अखिल भारतीय ​महिला ​परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक, बक्ले स्वर्ण पदक, डा. जीपी रावत स्मृति स्वर्ण पदक, डा. जैतिंदर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक, डा. टुकी राम एल्हेन्स स्वर्ण पदक औषधि चिकित्सा विज्ञान व शल्य​ चिकित्सा विज्ञान को मिलाकर उच्चतम अंक डा. टुकी राम एल्हेन्स स्वर्ण पदक एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशन 2025 की परीक्षा में प्रसूति विज्ञान और नेऋ चकित्सा विज्ञान में उच्चतम अंक, श्रीमती तुलसी देवी स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती शिव देवी स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती माधुरी देवी श्रीवास्तव स्वर्ण पदक, प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं श्रीमती शकुंता जैन स्वर्ण पदक और श्रीमती बजीर सिंह सरीन रजत पदक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!