आगरालीक्स…आगरावासियों के लिए अच्छी खबर, अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले दिन ही आए कई आवेदन..जानें कैसे आप भी ले सकते हैं प्लॉट
अटलपुरम टाउनशिप फेस-1, सेक्टर-1 के आवासीय भूखण्डों का पंजीकरण आज शुक्रवार से शुरू हो गए हैं. इसका शुभारम्भ आयुक्त, आगरा मण्डल द्वारा प्राधिकरण कार्यालय स्थित लघु सभागार में सम्पन्न हुआ। शुभारम्भ उपरान्त पंजीकरण प्रक्रिया का ट्यूटोरियल विडियो प्रदर्शित किया गया, जिसकी सहायता से जन सामान्य द्वारा अटलपुरम टाउनशिप का पंजीकरण / आवेदन ऑनलाईन किया जा सकेगा. प्राधिकरण के जन सहायता केन्द्र पर उमड़ी भीड़ को देखकर आयुक्त द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी एवं निर्देश दिये गये कि 'अटलपुरम टाउनशिप' का विकास उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाये एवं जन सामान्य हेतु जन सहायता केन्द्र पर स्थापित 'अटलपुरम टाउनशिप' की हैल्प डेस्क का निरीक्षण भी किया गया तथा निरीक्षणोपरान्त् आयुक्त द्वारा हैल्प डेस्क पर इच्छुक आवेदनकर्ताओं से पूछा गया कि पंजीकरण प्रक्रिया को ठीक से समक्ष लिया जाये, जिससे किसी भी असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो तथा हैल्प डेक्स एवं प्राधिकरण कार्यों की सराहना की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा 36 वर्षो बाद प्राधिकरण की 'अटलपुरम टाउनशिप' विकसित करने तथा आवासीय भूखण्डों के ऑनलाईन पंजीकरण करने पर प्राधिकरण की सराहना की गयी। एडीए उपाध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया गया कि अटलपुरम टाउनशिप का विकास उच्च गुणवत्ता के साथ ही किया जायेगा तथा यह टाउनशिप प्रदेश के एक मॉडल के रूप में विकसित होगी। प्राधिकरण द्वारा ई.पी.सी. मोड पर चयनित फर्म द्वारा साईट पर सर्वे इत्यादि का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है।
ऐसे करें आनलाइन बुकिंग
अपने घर से ही मोबाइल लैपटाप से भी प्लाट की बुकिंग कर सकते हैं इसके लिए https://janhit.upda.in/ और https://www.adaagra.org.in/ पर आनलाइन आवेदन के लिए क्लि करें। सात चरण में पूरी प्रक्रिया हो जाएगी। इसके साथ ही एडीए कार्यालय जयपुर हाउस में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी इसमें सुबह 10 से शाम पांच बजे तक जानकारी ले सकेंगे। ईडब्ल्यूएस प्लाट के आवंटन के लिए तीन लाख से कम आय और एलआईजी के लिए तीन से छह लाख के बीच में आय का प्रमाण पत्र लगाना होगा। 1100 रुपये आवेदन और ब्राशर का शुल्क है। आनलाइन आवेदन करते समय अपना फोटो भी अपलोड करना होगा, एक व्यक्ति एक श्रेणी के प्लाट के लिए एक ही आवेदन कर सकता है, पति पत्नी एक प्लाट के लिए संयुक्त आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान प्लाट के कुल रेट का 10 प्रतिशत धरोहर राशि के रूप में जमा करना होगा, आरक्षण श्रेणी वालों को 5 प्रतिशत धरोहर राशि जमा करनी होगी। लॉटरी से प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। लॉटरी में जिनके प्लॉट निकल आएंगे उन्हें 15 प्रतिशत राशि और जमा करनी होगी। शेष 75 प्रतिशत राशि 12 प्रतिशत ब्याज दर के साथ 12 से 20 तिमाही किश्तों में जमा कर सकेंगे। वहीं, जिनके लॉटरी में प्लॉट नहीं निकलेंगे उन्हें 30 दिन के अंतराल पर धरोहर राशि बैंक एकाउंट में वापस कर दी जाएगी।
ईडब्ल्यूएस, प्लाट (81), 33 से 40 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 111800 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 59000 रुपये
एलआईजी प्लाट (78) 41 से 50 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 147500रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 73750रुपये
एमआईजी 1 प्लाट (75) 51 से 75 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 221250 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 110625 रुपये
एमआईजी 2 प्लाट (80) 101 से 150 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 442500 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 221250 रुपये
एचआईजी प्लाट (आठ) 151 से 300 वर्ग मीटर, पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी कुल मूल्य का 10 प्रतिशत 885000 रुपये, आरक्षित वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 442500 रुपये
आनलाइन आवेदन, ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए आय प्रमाण पत्र