आगरालीक्स..रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह से. एक घंटा 40 मिनट तक रहेगा राहुकाल, बस इसमें राखी बांधने से बचें…
रक्षाबंधन पर्व शनिवार 9 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा. ऐसे में इस दिन भद्रा, राहुलकाल और राखी बांधने का शुभ समय क्या होगा, इसके बारे में जानकानरी.सावन के महीने की पूर्णिमा पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. यह दिन भाई—बहनों के प्रेम, रिश्ते और विश्वास के साथ उनकी ताकत को समर्पित है. इस दिन सभी बहनें अपने भाई की तरक्की और सुखी जीवन की कामना के लिए राखी बांधती हैं तो वहीं भाई भी अपने बहन के प्रेम—सम्मान को स्वीकार करते हुए जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं. यह पर्व रिश्तों सहित घर—परिवार और समाज में भी खुशियों की लहर लेकर आता है.
रक्षाबंधन की तिथिपंचांग के अनुसार इस साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो चुकी है और यह तिथि 9 अगस्त शनिवार को दोपहर एक बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी. इसलिए 9 अगस्त 2025 शनिवार को रक्षाबंधन है.
भद्रा का नहीं है साया
इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा सूर्योदय से पहले ही खत्म हो जाएगी. 9 अगस्त को सूर्योदय सुबह 8 बजकर 47 मिनट पर होगा. यही कारण है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया मान्य नहीं होगा.
एक घंटा 40 मिनट का राहुकाल
रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 9 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा. यह सुबह के 10 बजकर 47 मिनट तक बना रहेगा. इसलिए आप इस बीच भाई को राखी बांधने से बचें. ज्येातिषियों के अनुसार राहुकाल में गृह प्रवेश, मुंडन, शुभ काम, यात्रा और खरीदारी जैसे कार्यों को करने से बचना चाहिए.
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रहा है जो दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक रहेगा. चूंकि सुबह 9 बजकर 7 मिनट से लेकर 10 बजकर 47 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए आप इस समय को छोड़कर अन्य अवधि में अपने भाई को राखी बांध सकती हैं. इसके अलावा सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर दो बजकर 23 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बहनों को मिल रहा है. वहीं अभिजीत मुहुर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक है.