आगरालीक्स…आगरा बुरी तरह से जाम में उलझा. दिनभर जाम में बुरी तरह से फंसे रहे लोग. सबसे बुरा हाल रहा इन जगहों का
रक्षाबंधन से पहले आगरा में आज भीषण जाम के नजारे देखने को मिले. जहां देखों वहां जाम की स्थिति ही नजर आई. हाइवे से लेकर एमजी रोड, सिकंदरा से लेकर बोदला या आरबीएस से मदिया कटरा तक जाम की बुरी स्थिति बनी रही. लोहामंडी, फुव्वारा, सिंधी बाजार के पास भी जाम देख गया. यहां सबसे ज्यादा बुरी स्थितिहाइवे पर रामबाग, टेढ़ी बगिया के अलावा सुल्तानगंज की पुलिया पर जाम भीषण लगा दिखाई दिया. यातायात पुलिस द्वारा लगातार जाम को खुलवाने के प्रयास किए जाते रहे. वहीं आरबीएस चौराहे पर भी जाम की भीषण स्थिति नजर आई. यहां भी लोगों को जाम से निकलने के लिए काफी देर तक जूझना पड़ गया. सिकंदरा हो या फिर लोहामंडी यहां भी जाम अच्छा खास नजर आया. एमजी रोड की स्थिति तो पहले से ही खराब है. मेट्रो के काम के चलते दोनों तरफ एक—एक लेन ही संचालित हैं जिसके कारण यहां भी जाम दिखाई दिया लेकिन यहां जाम चलता रहा. हालांकि चौराहों पर रेड लाइट होने के बाद जाम लगता दिखाई दिया.