Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Entry to Janakpuri being developed in Kamla Nagar will be from every place….#agranews
आगरा

Agra News: Entry to Janakpuri being developed in Kamla Nagar will be from every place….#agranews

555

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में सज रही जनकपुरी में हर जगह से होगा प्रवेश. मेयर ने कहा—तेजी से होंगे विकास कार्य.

रामलीला के अंतर्गत कमला नगर में आयोजित होने वाले विशाल और भव्य जनकपुरी महोत्सव में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ेगी लेकिन जनकपुरी क्षेत्र में लोग कहीं से भी प्रवेश करें, उन्हें कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी.. इस मनोभाव और नेक उद्देश्य के साथ कमला नगर क्षेत्र में सड़क, सीवर, जलकल, विद्युत आदि व्यवस्थाओं के लिए विकास कार्यों की श्रृंखला शुरू की जा रही है।

बुधवार को नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के सान्निध्य, जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) के निर्देशन और महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल व संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में एक बैठक की गई जिसमें मिथिला नगरी के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले समस्त विकास कार्यों पर बिंदुवार चर्चा की गई।

महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव समिति द्वारा नगर निगम से 46 निर्माण सम्बंधी कार्य, लगभग 200-250 प्रकाश बिंदु, 20 स्थानों पर सीवर लाइन के सुधार सहित पानी की नई पाइपलाइन की माँग की गई। महापौर ने सभी कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण करने पर सहमति जताई है।

अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) ने बताया कि महापौर व नगरायुक्त सहित नगर निगम के सभी अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। सबने आस्वस्त किया है कि पूरी मिथिला नगरी को इस तरह विकसित किया जाएगा कि कहीं से भी भक्त और श्रद्धालु आएँ, उन्हें कोई असुविधा न हो। तेजी से विकास कार्य कराए जाएंगे। सुल्तानगंज पुलिया से सेंट्रल बैंक रोड वाला बड़ा नाला पाटा जाएगा।

महापौर हेमलता दिवाकर ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव समिति द्वारा विकास कार्यों के संबंध में जो प्रस्ताव मिले हैं, उनका एस्टीमेट बनाकर शीघ्र ही काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रभु श्री राम के लिए और सनातन धर्म के लिए नगर निगम पीछे नहीं रहेगा। भक्तों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सारे कार्य गुणवत्ता पूर्ण किए जाएंगे। मैं खुद हर कार्य की निगरानी करूंगी। 17 अगस्त को मिथिला नगरी क्षेत्र का मैं अधिकारियों के साथ विजिट करूंगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, जनकपुरी महोत्सव समिति के संरक्षक राकेश कुमार मंगल, नरेंद्र कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, पार्षद पति पवन कुमार बंसल, पूर्व पार्षद हरीश शर्मा गुड्डू, पार्षद हरिओम गोयल बाबा, सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी, उपाध्यक्ष रंगेश त्यागी, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, पीयूष अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, गौरव परमार, गौरव चौहान, वंश अग्रवाल, डॉ. अजय कुमार सिंह और इंद्रजीत सिंह भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!